पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री दीपक जोशी द्वारा संस्था आसरा के ऑफिस का दोरा

देवास। पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री दीपक जोशी द्वारा आज संस्था आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति के द्वरा किये जा रहे कार्य को देखने संस्था आसरा के ऑफिस का दोरा किया, दीपक जोशी ने कहा की संस्था द्वरा कोविड-१९ से आ रही समस्या को ले कर कही प्रकार के प्रयास किये जा रहे है।
संस्था आसरा के सी इ ओ द्वारा उन्हें बताया गया की आज तक गरीब परिवार के लिए लगबग 60000 भोजन के पेकेट बनाकर नगर निगम को वितरण हेतु प्रदाय कर चुके है और 500 परिवार को राशन देवास में और 1500 परिवार को राशन पेकेट टोंक खुर्द ब्लाक में वितरित कर चुके है, साथ ही संस्था द्वार शाशन को 22 पल्स ओक्सी मीटर भी प्रदाय किये गए है। दीपक जोशी द्वारा संस्था का ऑफिस दोरा किया साथ ही जिस स्थान पर भोजन निर्माण कार्य चल रहा है उस स्थान का दोरा कर सभी कर्मचारी का उत्साहवर्धन किया उनसे कहा की आप लोग लॉकडोवन के प्रथम दिन से लगातार भोजन बना रहे हो आप सभी की मेहनत को साधुवाद है। संस्था ने बताया की यह कार्य संस्था के अलावा और भी लोग सहयोग कर रहे है जेसे दानदाता, सीएलपी इंडिया, सिंनस गमेसा संस्था उस सभी का धन्यवाद करती है। दीपक जोशी ने बताया की संस्था द्वारा बहुत स्वछता के साथ कार्य किया जा रहा है उन्होंने संस्था को कहा की किसी भी प्रकार की कोई आवश्यकता हो तो उन्हें बताये।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply