देवास/ गर्व है हमें देवास पुलिस पर आप सिर्फ हमारी सुरक्षा ही नही हमारी भावनाओ की कद्र भी करते हो आज आपने एक बेटे और चार बहनों के भाइयों की भूमिका निभाई। विषय इस प्रकार मुखर्जी नगर निवासी राजेन्द्र चोधरी (66) व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला चोधरी (61) कि गत दिवस 40 वी वर्षगांठ हैं, उनकी चार बेटियां है। चारो का विवाह हो चुका हैं, चारो बेटियों में से इस अवसर पर चाहकर भी लॉकडाउन में वह अपने माता—पिता तक पहुचने में असमर्थ थी और बहनों की ये संवेदना व असमर्थता जब सिविल लाईन थाना देवास पुलिस तक पहुची।
तब पुलिस ने तत्काल अपना सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए बेटियों के स्नेह को एक भाई के रूप में चोधरी दंपत्ति तक कुछ इस तरह सेलिब्रेशन के रूप में उन तक पहुचाया। बकाया पुलिसकर्मियों ने केक लेकर चौधरी दंपति की विवाह वर्षगांठ मनवाई और शुभकामनाएं दी।

