कमिश्नर व आईजी पहुचे देवास

मजदूरों को गंतव्य पर पहुचाने के लिए किए गए कार्यो का लिया जायजा
देवास 12 मई 2020/संभागायुक्त आनंद शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता ने आज देवास पहुंच कर मजदूरों को गंतव्य पर पहुचाने के लिए किए गए कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने मजदूरों को गंतव्य स्थान पर पहुंचाने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मजदूरों के लिए की गई खाने पीने की व्यवस्था का भी जायजा लिया। मजदूरों को गंतव्य स्थान पर पहुंचाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पांडेय, पुलिस अधीक्षक श्रीमती कृष्णावेणी देसावतु, एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी, आयुक्त नगर निगम विशाल चौहान, एडिशनल एसपी श्री जगदीश डाबर ,एसडीएम अरविंद चौहान, सीएसपी अनिल सिंह राठौर भी मौजूद थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply