कोरोना महामारी को लेकर देवास विधानसभा की वीडियो कांफ्रेंसिंग सम्पन्न

देवास। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह के निर्देशानुसार शनिवार को मोर्चा देवास विधानसभा की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से विधायक गायत्री राजे पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, प्रभारी श्रीशील लश्करी, मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक जाट देवास मंडल एवम् जिले के सभी पदाधिकारियो ने हिस्सा लिया।
बैठक में कोरोना महामारी के विषय में चर्चा की। देवास विधान सभा में चलाए जा रहे प्रवासी मजदूरों के सेवा कार्य जेसे भोजन के पैकेट और बस की व्यवस्था आदि के बारे में विधायक ने विस्तृत चर्चा की एवं कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे। पिछड़ा वर्ग मोर्चे के कार्यों को सराहा और प्रोत्साहित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने मोर्चे के सभी पदाधिकारी के कार्यों को सराहा एवं प्रोत्साहित किया। पिछड़ा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों का उल्लेख जिलाध्यक्ष अशोक जाट ने किया और आज के कार्यक्रम के तकनीशियन इंचार्ज दिनेश जाट एवं विधानसभा प्रभारी देवेंद्र नवगोत्री थे। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी अर्जुन चौधरी, मनोहर जाधव, आलोक साहू, मनोज डोडिया, सावन राठौर, दीपक जयसवाल, रामस्वरूप नागर, प्रतीक सोलंकी, राजेश बरोड़, अशोक राठौड़, राजू सोनी, नीलेश श्रीवास आदि उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply