युग-पुरूष का तृतीय पुण्य स्मरण 18 मई 2020 संकल्प दिवस के रूप में मनाया

देवास। लोक कल्याण एवं सामाजिक समिति के संयोजक एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष भरत व्यास ने बताया कि हमारे पथ प्रदर्शक प्रेरणा स्त्रोत गुरु जिन्होंने अपना पूरा जीवन पर्यावरण एवं माँ नर्मदा की सेवा में व्यतीत किया है ऐसे हमारे गुरु पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री, पूर्व राज्सभा सदस्य, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संस्थापक, नर्मदा समग्र के प्रणेता श्रद्धेय अनिल माधव दवे जी के तृतीय पुण्य स्मरण पर वृक्षाजंलि के रूप में एक पौधे का रोपण किया गया।
श्रद्धेय गुरुदेव की भी यही इच्छा थी कि मेरे जाने के बाद मेरी स्मृति में कोई आडंबर नही किया जाए अगर कोई कुछ करना चाहता है तो वो नदी एवं अन्य जलाशयों को संरक्षण करने का संकल्प ले और पर्यावरण के लिए कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। उन्ही के विचारों का अनुसरण करते हुवे हमने व हमारी टीम ने लॉक डाउन का पालन करते हुवे घर पर ही एक एक पौधा लगाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
श्री व्यास ने बताया कि संस्था प्रति वर्ष गुरुदेव के जन्म दिन एवं पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण का कार्य करती है लेकिन इस वर्ष लॉक डाउन की वजह से घर पर ही पौधा रोपण कर श्रद्धेय अनिल दवे जी का पुण्य स्मरण कर, संकल्प लिया कि मैं’ से ‘हम’, हम से ‘सब’ मिलकर नर्मदा जी एवं अपने गाँव/नगर के जल स्त्रोतों व छोटी-छोटी नदियों की सेवा का और स्वच्छ, स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लेते है। उक्त जानकारी संस्था के संदीप शर्मा द्वारा दी गई।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply