समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सेनबंधु, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

देवास। लॉकडाउन के समय सबसे ज्यादा प्रभावित व्यवसायों में शामिल सैलून के बंद होने से सेन बंधुओं को आ रही समस्याओं के संबंध में समाज एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां डिप्टी कलेक्टर को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया। उक्त जानकारी देते हुए सेन समाज के अरुण परमार ने बताया कि भारतीय सेन समाज नगर अध्यक्ष महेश बोड़ाने के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में बताया गया कि लॉकडाउन में केश शिल्पी (सैलून) का कार्य करने वाले लोग बहुत प्रभावित हुए है। अधिकांश दुकान संचालक किराये की दुकान लेकर अपना कार्य करते है, ऐसे में उन पर किराये का भी बोझ बढ़ गया है और दुकानें बंद रहने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सरकार द्वारा केश शिल्पियों को अनाज देने की घोषणा तो की गई, किंतु उस पर अमल नहीं हो रहा है।
ज्ञापन में बताया गया कि केश शिल्पी का कार्य करने वालों की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है, बावजूद इसके शासन द्वारा उन्हें कोई मदद नहीं दी जा रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि कर्नाटक सरकार की तर्ज पर मप्र में भी केश शिल्पी का कार्य करने वाले सेन बंधुओं को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक मदद के साथ बंद पड़ी दुकानों के बिजली बिल माफ किये जाए। साथ ही सैलून कार्य प्रारंभ करने के लिए उचित नियमावली बनाकर अनुमति प्रदान की जाए।
इस दौरान सेन युवा संगठन संरक्षक मनीष सेन, राज वर्मा, प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़, योगेंद्र भारती, अशोक वर्मा, अशोक चौहान, कचरूलाल वर्मा, जीतू चौहान, हरीश श्रीवास आदि उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply