अशासकीय विद्यालयों द्वारा प्रवासी राहगीरों को अल्पाहार वितरण कार्यक्रम जारी

देवास। कोरोना वायरस महामारी के इस भीषणतम समय में, अन्य प्रदेशों से मध्य प्रदेश होते हुए अपने परिवार जनों के पास जाने वाले प्रवासी राहगीरों का आवागमन देवास बाईपास से जारी है। अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ इस वितरण कार्यक्रम के प्रभारी सुरेश चव्हाण एवं प्रकाश चव्हाण ने बताया कि संघ का प्रयास है कि प्रवासी यात्रियों को जहां तक हो सके बेहतर सुविधा प्राप्त हो। संगठन द्वारा यात्रियों के लिए स्वल्पाहार वितरण कार्यक्रम प्रतिदिन भोपाल बायपास स्थित गोल्डन नास्ता पॉइंट पर प्रात: 6.30 से 10.30 तक किया जा रहा है। अन्य प्रदेशों से पलायन कर देवास बाईपास से गुजरते प्रवासी राहगीरों को विगत एक सप्ताह से संगठन के द्वारा पोहे/फरियाली खिचड़ी, बिस्किट, पानी की बोतल, इलेक्ट्रोल के पाउच वितरित किये जा रहे है। साथ ही आज 1.5 क्विंटल पोहे ए बी रोड से गुजरने वाले राहगीरों एवं आर्गस गार्डन में ठहरे प्रवासी राहगीरों के लिए पहुंचाया गया है। वितरण कार्यक्रम अभी लगातार जारी रहेगा। शासन द्वारा बसों में भेजे जाने वाले यात्रियों को भी संघ के द्वारा स्वल्पाहार उपलब्ध कराया जा रहा है।
अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ के सदस्यों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बसों के यात्री के अनुमान से स्वल्पाहार के पैकेट दिए जा रहे है जिससे कि यात्रियों के समय की भी बचत हो सके। जो यात्री अज्ञानता वश शासन की सुविधा का लाभ नहीं उठाते हुए अभी भी पैदल अपने गंतव्य की ओर पलायन कर रहे हैं उन यात्रियों को संगठन के सदस्यों द्वारा शासन के साथ सामंजस्य कर बसों द्वारा उनके गन्तव्य तक पहुंचने की व्यवस्था भी की जा रही है। पलायन कर रहे लोगों ने बताया कि उन्हें मध्यप्रदेश में विशेष कर देवास से गुजरते हुए काफी सुकून मिला है। देवास के लोग बड़े ही दयालु और सेवा भाव प्रवृत्ति के हैं जो पारिवारिक स्नेह एवं अपनत्व देवास नगर में मिला ऐसा अन्यत्र दुर्लभ है। उपरोक्त जानकारी संगठन के प्रवक्ता आदित्य दुबे ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply