– लगातार सेवा को भारी मन से दिया विराम
– राजाभाऊ महाकाल विकास समिति ने स्वादिष्ट व्यंजनों से की सेवा
देवास। लॉक डाउन के दौरान राजा भाऊ महाकाल विकास समिति आवास नगर ने सेवा कार्य की मिसाल पेश की। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देश की जनता को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लगातार 61 दिनों तक भोजन वितरण कर संस्था राजाभाऊ महाकाल विकास समिति ने समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की ज़रूरतों को पूरा किया।
समिति के शम्भू अग्रवाल ने बताया कि समिति द्वारा प्रति रविवार को विशेष व्यंजनों से लोगो की सेवा की गयी। समापन पर दाल बाफले और चूरमा बनाया गया। इस दौरान सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी भी विशेष रूप से पहुंचे और संस्था द्वारा की गई सेवा की जमकर प्रशंसा की।
अलग-अलग स्वादिष्ट व्यंजन बनाए
समिति ने लगातार अलग-अलग व्यंजन बनाकर वितरित किए। प्रत्येक रविवार को विशेष भोजन बनाया गया। कभी दिल जानी, कभी मालपुए, तो कभी खोपरा पाक,कभी खीर, कभी नुक्ती बनाकर वितरित किया गया।
कॉलोनी के कई लोगों ने किया सहयोग
लगातार 61 दिन तक चले सेवा कार्यों में आवास नगर के कई लोगों ने स्व प्रेरणा से सहयोग किया। नगर के लोगों ने व्यंजन बनाने से लेकर वितरित करने तक श्रमदान भी किया। खास बात यह रही कि इस दौरान किसी को बुलाना नहीं पड़ा लोग खुद ही काम करने के लिए उपस्थित हो जाते थे।
कई लोगों ने बंटाया हाथ, दिया साथ
समिति के शंभु अग्रवाल, हुकमसिंह चावड़ा, सतीश अग्रवाल,महेश नगर (हलवाई),नरेंद्र टांडी, हरीश कौल, नावेश सोनी,घनश्याम अहिरवार, नीरजसिंह सेंगर, प्रदीप पवार ,रेखा सोलंकी, अर्जुन पवार, प्रभा नागर, ममता,भम्मू दरबार, कामन्त मिश्रा, सुरेंद्र गायकवाड़, पंकज शर्मा,अमित अहिरवार, मीना भाभी, बनेसिंह चंदेल, महेश शिवहरे, दीपक यादव, जीवन पटेल,हरीश सोलंकी, जीतू ठाकुर, अरविंद पटेल,राहुल अग्रवाल, मनीष गोंदिया, यशवंत प्रजापति, कानू दरबार, हर्षित विश्वकर्मा, शरद वर्मा, रोहित शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने लगातार सेवा दी। यह जानकारी शंभु अग्रवाल ने दी।

