शान के साथ गाना गाने को तैयार है हर देवासवासी

देवास/ लॉक डाउन के चलते सभी ने अपनी-अपनी रूचि के अनुसार काम कर इस समय को निकला और अपनी प्रतिभा को और निखारा है। किसी ने सामाजिक संस्था से जुड़ कर इस समय जरूरतमंद लोगो की सेवा की है तो किसी ने खाना बनाने में रूचि दिखाई वहीं किसी ने डांस, संगीत, गायन, लेखन में अपनी रूचि को दिखाया। सभी ने अपने – अपने क्षैत्र में उस कार्य को कर अच्छे परिणाम देना का प्रयास किया।
देखा जाये तो भारत के लोग हर समय को सकरात्मक रूप देकर उसका सही उपयोग करते है। किसी ने ऑनलाइन प्लेटफार्म का भी उपयोग कर अपनी प्रतिभा को निखारा है। इन दिनों लोगो द्वारा सबसे ज्यादा उपयोग किये जाने वाले दो ऑनलाइन प्लेटफार्म ज्यादा चले है। एक है एक्टिंग और मनोरंजन के लिए टिक टोक वही दूसरा गाने के लिए स्टारमेकर है। जिसमे आप अपनी आई. डी. बना कर ऑनलाइन गाने और एक्टिंग दिखाकर अपनी प्रतिभा को और निखार सकते है। वही इनमे डूइट का ऑप्शन भी होता है। जिसमे आप अपने पंसदीदा कलाकार के साथ एक्टिंग या गाना भी गा सकते है। दरअसल उन ऑनलाइन प्लेटफार्म में सुप्रसिद्ध कलाकारो के रिकार्टेड गाने या बोल रहते है बाकि के हिस्से को हमे पूरा करना होता है जिससे की ऐसा प्रतीत होता है की हम कलाकार के साथ गाना गा रहे है। जिसमे हमें अलग ही अनुभव का एहसास होता है और देखने वाले को ऐसा लगता है की हम किसी के साथ सच में गाना गा रहे है। देवास के लोग भी यहां कहा पीछे रहने वाले है देवास में भी प्रतिभाओ की कोई कमी नहीं है। देवास के कितने ही लोगो ने ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से गाना गाया। जिसमे सबसे ज्यादा लोगो ने शान के साथ गाना गाया है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply