शहीद संदीप यादव का स्मारक भी मंदिर, ध्वज लहराकर किया परिजन का सम्मान

– शहीद संदीप यादव का प्रथम पुण्यस्मरण

देवास। शहीद का स्मारक भी मंदिर से कम नहीं है। इसी सोच के साथ स्मारक पर भगवा ध्वज फहराकर संदीप यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।   अवसर था शहीद संदीप यादव के प्रथम पुण्यस्मरण का इस अवसर पर संस्था भगवा राज द्वारा भौरासा के पास स्थित ग्राम कुलाला में शहीद के स्मारक पर पहुंच कर परिजन का सम्मान किया गया साथ ही उन्हें आश्वस्त किया गया कि संपूर्ण राष्ट्र आपके साथ सदैव खड़ा है।

इस अवसर पर संस्था भगवाराज के संयोजक महेश चौहान एवं राष्ट्रीय कवि शशिकान्त यादव द्वारा अमर शहीद संदीप यादव की शहादत के प्रथम पुण्य स्मरण पर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ग्रामीणों के साथ शहीद संदीप यादव के पिताजी भाई एवं पुत्र के साथ कैलाश यादव, करण सिंह यादव, शुभम पवार बैरागढ़, संदीप चौहान, संजू जावरिया, रविराज चौहान, मनोज शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay