शहर में कोरोना संक्रमण से बचाव के हर संभंव प्रयास

देवास/ नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में शहर में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु शहर के संक्रमित क्षैत्रो में प्रतिदिन विशेष रूप से सेनेटाईज करने का कार्य किया जा रहा है, साथ ही वार्ड क्रमांक 01 व 02 के सम्पुर्ण क्षैत्रो में एवं शहर के विभिन्न विद्यालयो, कालेज, छात्रावास  भी जिसमें वार्ड क्रमांक 19 के सरस्वती विनय विद्यालय वार्ड क्रमांक 23 के पद्मजा विद्यालय, वार्ड क्रमांक 34 के राधा बाई स्कूल, वार्ड क्रमांक 35 के किन्डर स्कूल एवं मिठा तलाब स्थित छात्रावास, वार्ड क्रमांक 40 के शिशु विहार स्कुल एवं छात्रावास वार्ड क्रमांक 42 के मॉडल स्कूल में सेनेटाईज का कार्य किया गया।

निगम आयुक्त ने शहर के व्यवसायकों/रेस्टोरेंट संचालको से अपील की है की वे अपने रेस्टोरेट या अपनी दुकानो पर आने वाले शहर के नागरिको में एक दुसरे से संक्रमण न फैले इस हेतु एक दुसरे से ग्राहको में दूरी बनाने के साथ ही सामग्री देने में नियम का पालन करे एवं अपने व्यवसाय का गीला/सुखा कचरा अलग अलग लीटरबीन में डाले। आयुक्त ने शहर के सभी रहवासीयों से अपील की वे अपने घरो का कचरा गीला/सुखा या घरेलु अपशिष्ट पदार्थ जैसे सेनेटरी पेड (संक्रमित नेपकीन या माक्स) आदि अलग अलग लीटरबीन में डाले। ताकी संक्रमण फैलने से बचाव हो सके।

Post Author: Vijendra Upadhyay