
देवास/ कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर नगर निगम द्वारा शहर मे बिना मास्क के निकलने वाले राहगीरो पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देश पर चालानी कार्यवाही में शहर के झोन क्रमांक 1 मे झोनल अधिकारी अनिल खरे द्वारा बिना मास्क राशि 400, झोन क्रमांक 2 झोनल अधिकारी राजेश सांगते द्वारा बिना मास्क राशि 1000, झोन क्रमांक 3 मे झोनल अधिकारी ओमप्रकाश पथरोड द्वारा बिना मास्क की चालानी तथा राशि 800, झोन क्रमांक 5 मे झोनल अधिकारी हरेन्द्रसिह ठाकुर द्वारा बिना मास्क राशि 2000, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी भूषण पवार द्वारा बिना मास्क राशि 450 की चालानी कार्यवाही बिना मास्क पहने निकलने वाले राहगीरो पर की गई।
नगर निगम आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है वे मास्क पहनकर शहर में निकले ताकी कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके तथ एक दूसरे में न फैले एवं चालानी कार्यवाही से बचे, चालानी कार्यवाही निरतंर जारी रहेगी।

