कोविड-19 अमलतास अस्पताल का कलेक्टर श्री शुक्ला ने किया निरीक्षण

देवास, 15 जून 2020/ जिले के कोविड-19 कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार अमलतास अस्पताल तथा जिला अस्पताल में किया जा रहा है। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने कोविड-19 अमलतास अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शुक्ला ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त कर प्रशंसा की। इस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सक्सेना, सिविल सर्जन सह कोविड-19 अस्पताल नोडल अधिकारी डॉ अतुल कुमार बिड़वई तथा अमलतास अस्पताल मैनेजमेंट की पूरी टीम,चिकित्सक एवम स्टॉफ उपस्थित थे।   

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ सक्सेना ने बताया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के संक्रमण ओर बचाव हेतु प्रारंभ से ही जिले के कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का इलाज जिला चिकित्सालय के साथ-साथ अमलतास अस्पताल में भी किया जा रहा हैद्य साथ ही कोरोना संदिग्ध मरीजों की सैम्पल जांच हेतु लैब तैयार की गई है, जांच प्रारंभ होने हेतु प्रशासन से स्वीकृति मिलना है। उन्होंने बताया कि इसी के तहत कलेक्टर श्री शुक्ला ने अमलतास अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार के संबंध में जानकारी ली। अमलतास अस्पताल की टीम के द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उपचार ओर अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

कलेक्टर श्री शुक्ला ने अस्पताल प्रबंधक व चिकित्सकों के साथ बैठककर भर्ती मरीजों का बेहतर तरीके से उपचार के संबंध में चर्चा की। मैनेजमेंट से एचएफएनसी मशीन को खरीदने के संबंध में भी अस्पताल प्रबंधक से जानकारी ली। इस बताया गया कि इस मशीन के द्वारा कोविड-19 के गंभीर मरीजों का इलाज किया जाता है। मैनेजमेंट द्वारा बताया गया कि उक्त मशीन को खरीदने हेतु आर्डर दिया गया है शीघ्र ही मशीन उपलब्ध हो जाएगी।

        डॉक्टर सक्सेना ने बताया कि आरटीपीसीआर देवास के सैंपल अमलतास में जांच कराने हेतु प्रशासन को पत्र लिखा गया है। भोपाल से स्वीकृति प्राप्त होते ही कोरोना के सैंपल की जांच अमलतास अस्पताल देवास  में प्रारंभ की जाएगी।

Post Author: Vijendra Upadhyay