दिवंगत महाराज तुकोजीराव पवार की पुण्यतिथि पर काव्यांजलि का प्रसारण

देवास। देवास रियासत के दिवंगत महाराज श्रीमंत तुकोजीराव पवार की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धासुमन स्वरूप सरस् काव्यांजलि का प्रसारण किया गया। लाइव अपडेट एवम यू ट्यूब पर कवियों का मेला चेनल पर काव्यांजलि के प्रसारण का शुभारंभ महापौर सुभाष शर्मा एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय ने किया। सयाजी द्वार पर ब्रह्मलीन तुकोजीराव पवार की प्रतिमा के समक्ष, उनकी पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर काव्यांजलि के विमोचन-शुभारंभ समारोह में अतिथियों का स्वागत लाइव अपडेट के दिपेश जैन, नितेश जैन द्वारा किया गया।

समारोह में भाजपा सीनियर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष ओम जोशी, वर्तमान अध्यक्ष सचिन जोशी, कवियों का मेला चेनल के संचालक शेखर कौशल, प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़, उपाध्यक्ष अतुल बागलीकर, विनोद जैन, अमित व्यास, आनन्दसिंह ठाकुर, नमिश तिवारी आदि उपस्थित थे। काव्यांजलि में देवास के वरिष्ठ राष्ट्रीय कवि पं. देवकृष्ण व्यास, शशिकांत यादव, जगदीश सेन, आरती अक्षय गोस्वामी ने स्वर्गीय पवार को कविताओं के माध्यम से शब्दपुष्प समर्पित किये। काव्यांजलि का उत्कृष्ट संचालन सुश्री बूटे ने किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay