पूछता है देवास – कोरोना को हारने के लिए शरीर स्वस्थ होना जरुरी है तो फिर जिम को खोलने की अनुमति क्यों नहीं?

देवास टाइम्स/ आज पूरा विश्व ही कोरोना से लड़ रहा है जिसके लिए कई एक्सपर्ट लोगो की यही राय है की कोरोना से यदि व्यक्ति को लड़ना है तो उसे अपने शरीर को स्वस्थ रखना जरुरी है। उसे अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ना जरुरी है। उसके लिए लोगो को योग, प्राणायाम, व्यायाम करना जरुरी है।

इसी बात को लेकर देवास जिला बॉडी बिल्डिंग एसो. के अध्यक्ष खुमान सिह बैस ने प्रेस वार्ता ली। बैस ने बताया की कोरोना वायरस कोविड 19 को हराने के लिए सबसे बड़ा हथियार स्वस्थ शरीर ही है और जिम स्वस्थ शरीर रखने और बनाने का ही क्षेत्र है। हम इम्युनिटी बढ़ाते है ना कि घटाते है तो फिर हमारे साथ भेदभाव क्यो किया जा रहा है। हमने पहले भी अपनी समस्याओं को जिले के अधिकारियों को बता चुके है बॉडी बिल्डिंग से जुड़ी एसो. भी सरकारों तक अपनी समस्या पहुँचा चुकी है लेकिन आज तक कोई हमारी समस्याओं को लेकर कोई हल नहीं निकाला गया है।

मनदीप पवार ने बताया कि हर क्षेत्र को गाइड लाइन के साथ अपना संचालक करने की परमिशन दी जा रही है तो जिम के लिए भी गाइड लाइन बनाकर संचालन करने की अनुमति दी जाना चाहिए। विगत तीन माह से हम सभी संचालक अपने घरों से किराया व लाइट का बिल जमा कर रहे है इधर उधर से व्यवस्था जमाकर कर मशीनों को मेंटेन कर रहे है यदि अब भी सरकार हमारे बारे में नही सोचेगी तो हमे घर बेचने की स्थिति आ जायेगी। क्योकी सभी संचालक मध्यवर्गीय परिवार से है अधिकांश लोन लेकर व किराए के भवनों में जिम का संचालन कर रहे है। हम अपने फायदे के लिए जिम संचालित नही करते है बल्कि देश के युवा के साथ सभी को मजबूत बनाते है आज एक मरीज सब कमजोर होता है तो डाक्टर भी उन्हें जिम की सलाह देते है तो फिर हमें जिम क्यो नही खोलने दिया जा रहा है।

इन सब बातो को देखते हुए सवाल यह उठता है की जब अनलॉक में मॉल और मार्केट को खोलने की अनुमति मिल गई है तो फिर जिम को खोलने की अनुमति क्यों नहीं?

Post Author: Vijendra Upadhyay