अखिल भारतीय ब्राह्मण युवासंघ द्वारा सीमा पर शहीद हुवे सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की..

देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा संघ अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने बताया कि गलवान घाटी में चीन के साथ झडप में शहीद हुवे देश के जवानों को अखिल भारतीय ब्राह्मण युवासंघ द्वारा स्थानीय सयाजी द्वार पर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष भारत माता एवं शहीद हुवे सैनिकी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्वालित कर दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
महापौर सुभाष शर्मा जी ने अपने संदेश में कहा कि हम देश की सेना के साथ खड़े है।ओर भगवान हमारे सैनिकों की रक्षा करे एवं शहीद हुवे सैनिकों के परिजनों को दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करे।
महासंघ अध्यक्ष संजय शुक्ला ने कहा कि हमारे देश की सेना सीमा पर मुस्तेद है तो आज हम सुरक्षित है।
इस अवसर पर समाज के ओम जोशी, दिनेश मिश्रा, प्रयास गौतम,बंटी शर्मा,भूपेंद्र व्यास,सचिन जोशी,टिंकू शुक्ला,मयूर व्यास
आकाश अवस्थी, दीपेश कानूनगो, विमल शर्मा,भरत व्यास,अजय शर्मा,संजय दुबे,डॉ रितेश शर्मा,नयन कानूनगों,सुदर्शन दुबे,रोहित उपाध्याय,गगन पाठक,अर्जुन शर्मा आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी ब्राह्मण युवा संघ के कपिल व्यास द्वारा दी गई।

Post Author: Vijendra Upadhyay