पूर्व मंडी उपाध्यक्ष निजी जांच में पॉजीटिव, सरकारी में निगेटिव

देवास। कन्नौद कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष की इंदौर के निजी अस्पताल टी चौइथराम में कराई गई कोरोना जांच में वे पॉजीटिव पाए गए थे, जिनका उपचार भी शुरु हो गया और उनके परिजनों को होम क्वारंटाइन भी किया गया। जबकि पूर्व मंडी उपाध्यक्ष की शासकीय जांच की रिपोर्ट शनिवार को प्राप्त हुई, जिनमें वे निगेटिव पाए गए है। इस संबंध में कन्नौद सिविल अस्पताल के बीएमओ विवेक अहिरवार ने बताया कि हमारे द्वारा जांच कर जो सैम्पल भेजा गया था, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बीएमओ ने बताया कि फिर भी हम किसी तरह की लापरवाही न बरतते हुए मरीज का इलाज करवा रहे है व पूरी सावधानी बरती जा रही है। 

Post Author: Vijendra Upadhyay