देवास टाइम्स। देवास माता टेकरी के नाम से पूरे भारत मे प्रसिद्ध है। यहाँ माता के दर्शन के लिये सब दूर से लोग आते है। माता टेकरी का धार्मिक ओर पौराणिक महत्व तो है वही वहां पर अलौकिक सुंदर नजारे देखने को मिलते है। टेकरी पर समय – समय पर विकास कार्य भी होते रहते है। लेकिन उनका व्यवस्थित रख रखाव नहीं हो पाता है। वेसे तो माता टेकरी पर व्यवस्थाएँ माँ चामुंडा देवस्थान प्रबंधन समिति देखती है। जिसका संचालन देवास प्रशासन स्वयं करता है।

आपको याद होगा पूर्व कलेक्टर आशुतोष अवस्थी द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान टेकरी पर कई विकास कार्य किये थे। साथ ही वहां पर सुंदर – सुंदर कलाकृतिया भी बनवाई थी। साथ ही उन्होंने टेकरी के चारों ओर के अतिक्रमण को हटवाकर बाउंड्रीवाल भी बनवाई थी। उनके कार्यकाल में टेकरी पर सुंदर नजारा देखने को बनाता था और उसका रखरखाव भी समय – समय पर होता रहा।
लेकिन पूर्व कलेक्टर आशुतोष अवस्थी के देवास से जाने के बाद वहां किसी ने ठीक से ध्यान नही दिया ओर आज वहा की व्यवस्थाएं सिर्फ कागज तक सीमित रह गईं है। पाथ – वे पर भी रोज घूमने जाने वाले लोग ही पेड़ पौधो को पानी देते है और रख रखाव का काम भी देखते है। वहा न नगर निगम कर्मचारी दिखता है, न फॉरेस्ट का कर्मचारी दिखता है। साथ ही वहाँ आस पास रह रहे रहवासियों द्वारा कचरा भी फेका जाता है। जिंन्हे कोई रोकने वाला भी नहीं है। वही पाथ – वे पर ब्लाक भी उखड़ रहे है कही – कही पर झांडिया भी बढ़ चुकी है। जिससे लोगो को निकलने में असुविधा उत्पन्न होती है।

इन्हीं बातों को देखते हुए सवाल उठता है कि माता टेकरी पर अव्यवस्थाएं क्यो बढ़ती जा रही है? उसका जिम्मेदार कौन है?
इस विषय पर हमने देवास के एस.डी.एम. प्रदीप सोनी से चर्चा की तो उन्होने बताया की इन सभी विषय को लेकर प्लानिंग हो चुकी है। जल्द ही उस पर कार्य शुरू हो जायेगा और समस्या का हल भी निकल जाएगा। हालॉंकि की प्रशासन से इस विषय पर पहले भी कई बार चर्चा हुई पर उसका अभी तक कोई स्थाई समाधान नहीं मिला। लेकिन अब देवास में नए अधिकारियो के कार्यकाल शुरू हो चुके है। उनसे उम्मीद है की वह उसका स्थाई समाधान जरूर निकालेंगे।

