देवास टाइम्स। देवास प्रशासन ने अनलॉक के चलते शनिवार को दुकाने बन्द रखने के आदेश का उल्लंघन करने वालो पर कार्यवाही की।
देवास की कई नामी दुकान ओर प्रतिष्ठान को सील किया गया। कार्यवाही में एसडीएम प्रदीप कुमार सोनी, टी आई कोतवाली एमएस परमार व नगर निगम की टीम रही मौजूद थी। साथ ही उज्जैन रोड़ पर एसडीएम ने खुद खड़े होकर बगैर फेस मास्क के निकल रहे लोगो को रोककर चालानी कार्यवाही की।
वही देवास जिले में आज रविवार को टोटल लोक डाउन के मद्देनजर देशी विदेशी शराब की दुकान बंद रहेगी। कल देर रात को कलेक्टर ने आदेश जारी किया था। देशी विदेशी शराब की दुकान खुली पाए जाने पर होगी कार्यवाही।

