देवास/ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। पद्मजा हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा । 03 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित किये। 11 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त किये एवं शासन द्वारा घोषित मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लैपटॉप के लिए राशि २५ हज़ार की पात्रता अर्जित की। 51 विद्यार्थियों के अंक 75% से अधिक रहे। 114 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। गणित संकाय के छात्र हर्षल प्रचंड ने 92.8% प्राप्त कर शाला की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स संकाय से छात्रा रीता कुमावत और राशि शर्मा ने भी 90% से अधिक अंक प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित किया। प्राचार्या डॉ कोमल जैनए उप प्राचार्य श्री स्वप्निल जैन एवं समस्त स्टाफ ने परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की।
Related Posts '
23 JUL
होली ट्रिनिटी विद्यालय में शपथ-ग्रहण समारोह आयोजित
होली ट्रिनिटी विद्यालय में शपथ-ग्रहण समारोह...
22 JUL
अमेरिकन यूनिवर्सिटी द्वारा उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉ. सतीश मुकाती को मानद पीएचडी एवं स्वर्ण पदक से सम्मान
अमेरिकन यूनिवर्सिटी द्वारा उद्योगपति एवं समाजसेवी...
20 JUL
फेथ फाउंडेशन की टॉपर ने नीट में भी लहराया सफलता का परचम
फेथ फाउंडेशन की टॉपर ने नीट में भी लहराया सफलता का...
17 JUL
सीजी ट्यूटोरियल्स के 6 विद्यार्थियों ने की नीट क्वालीफाई
सीजी ट्यूटोरियल्स के 6 विद्यार्थियों ने की नीट...

