देवास। पर्यावरण-वन एवं सम्पूर्ण जीव सृष्टि के संरक्षण के लिए प्रकृति वंदन का एक विशेष कार्यक्रम 30 अगस्त को फेसबुक पर आयोजित किया जाएगा। प्रकृति वंदन कार्यक्रम के माध्यम से देश के 500 से अधिक केन्द्रों और 25 से अधिक देशों में यह कार्यक्रम प्रात: 10 से 11 बजे तक प्रकृति को माँ मानते हुए श्रद्धा प्रदर्शित की जाएगी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहनराव भागवत के सानिध्य में प्रात: 9 बजे से ट्वीटर पर #प्रकृति_वंदन, #प्रकृति_पूजक_देवास अभियान भी चलाया जाएगा।
इस अवसर पर पूरे देश में प्राकृतिक वन्दना के कार्यक्रम प्रत्येक घरों में आयोजित किए जाएंगे। प्रकृति वंदना से पंच महाभूतों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश) अर्थात पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लेंगे। प्रकृति के संरक्षण के प्रति श्रद्धा व सम्मान संवर्धन के लिए यह प्रतीकात्मक कार्यक्रम होगा। समाज को प्रकृति व प्राणी रक्षा के प्राचीन मूल्यों की ओर पुन: उन्मुख करने के लिए सभी को इस आयोजन में शामिल होने, प्रकृति वंदन के इस महत्वपूर्ण अभियान में हम सब सहभागी बनें इसकी अपील की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिन्दू आध्यात्मिक और सेवा संस्थान के राष्ट्रव्यापी अभियान द्वारा जनता में जागरूकता लाने के लिए संस्थान की पहल की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी अर्जुन वर्मा ने दी।