- पाकिस्तानी झंडा लगाने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज, किया गिरफ्तार
देवास टाइम्स। औद्योगिक क्षेत्र थानांतर्गत ग्राम क्षिप्रा में एक घर पर पिछले दो दिनों से पाकिस्तानी झंडा लहरा रहा था, जिसके फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। बाद में यह मामला पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के संज्ञान में आया। जिसको को लेकर एसडीएम प्रदीप कुमार सोनी ने एक टीम को क्षिप्रा भेजा। जहां पर पता चला कि फारूख पिता ईदु खां ने अपने घर पर पाकिस्तानी झंडा लगा रखा था। जिला प्रशासन के राजस्व निरीक्षक लखन सिंह पुरबिया द्वारा मौके पर जाकर पंचनामा बनाया गया।
पहले उनके द्वारा अपने बचाव में कहा कि यह झंडा 12 वर्षीय बालक ने लगा दिया था। जिसे हमारे द्वारा जला दिया गया है। किंतु उसका तर्क किसी के गले नहीं उतरा, लिहाजा जांच के उपरांत पटवारी अजय दायमा की रिपोर्ट पर आरोपी फारूख पिता ईदु खां के खिलाफ धारा 153 (क) व (ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। लोक शांति में विघ्न डालने या संभावना होने की धारा में कार्रवाई की गई। साथ ही बाद में उनसे झंडा भी जब्त किया गया।
लेकिन इन सभी बातो से यह सवाल उठता है की क्षिप्रा में यह पकिस्तानी झंडा आया कहा से? वह झंडा किसने बनाया या किसने बेचा है उस बात की भी जाँच होना चाहिए।
