देवास। पुरुषोत्तम शर्मा आईपीएस संचालक महानिदेशक लोक अभियोजन संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा चलाये जा रहे क्लीन एंड ग्रीन अभियान के तहत कार्यालय जिला लोक अभियोजन जिला देवास द्वारा शंकरगढ़ पहाड़ी देवास पर पौधारोपण का आयोजन किया गया। जिसमें अजय सिंह भंवर उप संचालक अभियोजन, राजेंद्र खांडेगर जिला अभियोजन अधिकारी, श्रीमती आशा शाक्यवार अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी, अशोक यादव सहायक जिला अभियोजन अधिकारी बागली एवं समस्त अभियोजन अधिकारीगण कर्मचारीगण तथा जयवीर सिंह रेंजर एवं वन विभाग की टीम उपस्थित रही। शंकरगढ़ पहाड़ी पर महानीम पीपल आम जामुन पारिजात अशोक गुलमोहर आदि लगभग 50-100 पौधे लगाए गए।