देवास/ स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत नगर निगम द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहर में स्थित होटल, रेस्टोरेंट, हास्पिटल, मार्केट, रहवासी संघ, शासकीय, अशासकीय विद्यालय, शासकीय कार्यालय की स्वच्छता रैंकिंग की जा रही है। जिसके अन्तर्गत संस्थान मे डस्टबीन कि उपलब्धता, स्तोत्र पृथक्कीकरण, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध, ब्यूटीकेशन, विभिन्न स्टेक होल्डर हेतु शौचालय की व्यवस्था स्वच्छ भारत मिशन संबंधित प्रचार प्रसार सामग्री व कोविड – 19 प्रोटोकाल व अन्य बिंदुओं के आधार पर स्वच्छता रैकिंग की जायेगी। उक्त रैंकिंग में प्रतिभागी बनने हेतु निगम के स्वच्छ भारत मिशन के कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर सकते है। आवेदन पूर्ण रूप से जमा करने की अंतिम दिनांक 24 नवम्बर 2020 है तथा आपकी संस्था का मुल्यांकन दिनांक 25 नवम्बर 2020 से 30 नवम्बर 2020 के मध्य निगम की टीम द्वारा किया जायेगा। रैंकिंग में सभी छ: केटेगिरी में प्रथम द्वितिय व तृतीय पुरस्कार व सांत्वना पुरूस्कार माह दिसम्बर 2020 में घोषित किये जायेगें।
Related Posts '
14 OCT
15 टन प्याज से भरे ट्रक की लूट का 24 घंटे में खुलासा
15 टन प्याज से भरे ट्रक की लूट का 24 घंटे में...
13 OCT
गरबे के रंग, माँ-बेटी के संग… देवास में पहली बार होगा तीन दिवसीय गरबा महोत्सव
गरबे के रंग, माँ-बेटी के संग… देवास में पहली बार होगा...
13 OCT
देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार से साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार से साइबर ठगी का...
13 OCT
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने लिया भारत बनाम वेस्टइंडीज टी-20 क्रिकेट मैच का आनंद
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने लिया भारत बनाम...
12 OCT
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्रों ने अंतर्विद्यालयीन क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्रों ने...

