देवास/स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत नगर निगम द्वारा शहर मे विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत शहर मे मुख्यमार्ग एवं शहर के व्यवसायीक क्षैत्रो मे दिन के साथ साथ रात्रिकालीन सफाई कार्य किया जा रहा है साथ ही नाला, नालियो, चेम्बरो की विशेष रूप से सफाई करवाई जाकर उससे निकलने वाली गाद का निपटान भी तत्काल किया जा रहा है। आम नागरिको की सुविधा के लिये निगम द्वारा 20 नये अतिरिक्त कचरा संग्रहण वाहन भी प्रारंभ किये गये है। जिसमे गाडी के पीछे दो डस्टबीन लगाई गई है जिसमे अपशिष्ठ हानिकारक पदार्थ जैसे डायपर पेड व सेनेट्री पेड अलग डस्टबीन तथा संक्रमण के बचाव के उपयोग मे ली जाने वाली सामग्री अलग डस्टबीन मे डाली जाने हेतु लगाई गई है। कचरा वाहनो मे गीला एवं सुखा कचरा अलग-अलग डस्टबीन मे डले इसकी भी मानिटरिंग लगातार की जा रही है। साथ ही निगम की टीम द्वारा सीएनडी वेस्ट भी उठाया जा रहा है तथा कालोनिया मे रहवासियो के सहयोग से गीले कचरे का कम्पोस्ट निर्माण कर खाद बनाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा निगम की टीम को दीपावली पर्व पर होने वाले कचरे की व्यापक रूप से सफाई किये जाने के निर्देश दिये जाने के साथ ही शहरवासियो एवं नगर निगम परिवार को दीपावली की शुभकामनायें देते हुये स्वच्छ देवास, सुन्दर देवास बनाने मे सहयोग देने की अपील की है।
Related Posts '
14 OCT
15 टन प्याज से भरे ट्रक की लूट का 24 घंटे में खुलासा
15 टन प्याज से भरे ट्रक की लूट का 24 घंटे में...
13 OCT
गरबे के रंग, माँ-बेटी के संग… देवास में पहली बार होगा तीन दिवसीय गरबा महोत्सव
गरबे के रंग, माँ-बेटी के संग… देवास में पहली बार होगा...
13 OCT
देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार से साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार से साइबर ठगी का...
13 OCT
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने लिया भारत बनाम वेस्टइंडीज टी-20 क्रिकेट मैच का आनंद
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने लिया भारत बनाम...
12 OCT
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्रों ने अंतर्विद्यालयीन क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्रों ने...

