देवास। मध्यप्रदेश शासन द्वारा देवास रियासत के महाराज विक्रम सिंह पवार को डेली कॉलेज के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सीनियर मंडल अध्यक्ष विशाल रघुवंशी के नेतृत्व में पैलेस पहुंचकर पुष्पमाला पहनाकर एवं पूर्व महाराज स्व. तुकोजीराव पवार का चित्र भेंटकर सम्मान किया गया। मण्डल अध्यक्ष विशाल रघुवंशी ने बताया कि विधायक प्रतिनिधि एवं महाराज पवार को पहली बार डेली कॉलेज इंदौर का उपाध्यक्ष चुना गया। कार्यकर्ताओं ने पैलेस पहुंचकर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी एवं मिठाई वितरीत की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सिंह रघुवंशी, अभय सिंह राठौड़ सांवेर, चंदन सिंह बैस इंदौर, प्रीतमसिंह सोलंकी हाटपिपलिया, गौरव लोहारदा, अर्जुन सेंधव, बबलू, अंतर सिंह दरबार इटावा, कपिल वर्मा, रवि भूतिया, यश ठाकुर, अनवर पठान, सोनू सोसाइटी, गोलू रघुवंशी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी पंडित रोहित उपाध्याय ने दी।
Related Posts '
12 AUG
अंतिम विदाई में भी परोपकार: सेवाधाम आश्रम के कर्मयोगी का देहदान एवं नेत्र दान, समाज के लिए बने मिसाल
अंतिम विदाई में भी परोपकार सेवाधाम आश्रम के...
10 AUG
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में एआई एवं रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में...
10 AUG
पित्ताशय के कैंसर को हराकर मरीज को मिला नया जीवन
पित्ताशय के कैंसर को हराकर मरीज को मिला नया...
09 AUG
भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित
भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का...

