देवास। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत देवास के नगर निगम निकाय द्वारा आयोजित स्वच्छ स्कूल प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें भोपाल रोड स्थित सेन थॉम एकेडमी को इस वर्ष पुन: लगातार तीसरी बार सबसे स्वच्छ विद्यालय के पुरस्कार से नवाज़ा गया। सेन थॉम एकेडमी को उक्त प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि विगत 3 वर्षों से इस विद्यालय को लगातार प्रथम पुरस्कार मिला है। पूर्व के वर्षों में भी विद्यालय को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता हेतु अवार्ड प्राप्त हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निगम निकाय द्वारा यह पुरस्कार समारोह मल्हार स्मृति सभागृह में आयोजित किया गया। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न मापदंडो पर सेन थॉम एकेडमी शत-प्रतिशत खरा उतरा। सेन थॉम एकेडमी की कोर्डिनेटर श्रीमती कविता राजन ने संस्था की ओर से इस पुरस्कार को नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान से प्राप्त किया। संस्था की इस उपलब्धि पर विद्यालय निर्देशिका श्रीमती हैंसी थॉमस ने अपने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को बधाई प्रेषित की।
Related Posts '
08 MAY
अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान संकल्प पूरा
अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान...
03 MAY
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता : कैलाश सनोलिया
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता :...
02 MAY
डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का सफल आयोजन
Screenshot डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का...
01 MAY
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला...

