विजय नगर में भगवान खाटू श्याम जी भजन संध्या और देव आराधना का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक अजय शर्मा ने बताया कार्यक्रम में भगवान खाटू श्याम जी का भव्य दरबार सजाया गया था साथ ही दिव्य ज्योति, पुष्प वर्षा इत्र वर्षा और भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। सुमधुर भजनों की प्रस्तुति प्रसिद्ध भजन गायक श्रीमती संस्कृति जोशी (पगारे), जितेंद्र जी शर्मा, आकाश अग्रवाल, विजय कुमार जोशी देवास द्वारा दी गई। भजन गायकों और कलाकारों का सम्मान समाजसेवी अरुण जी तिवारी (गुरु जी),राजीव जी खंडेलवाल भाजपा जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम जी जोशी, संजय जी शुक्ला, बंटी जी शर्मा, विमल जी शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में माताओ, बहनों और वरिष्ठजनो की उपस्तिथि रही। सभी धर्मप्रेमी जनों द्वारा ज्योत दर्शन, महाप्रसादी का लाभ लिया गया।आभार जगदीश शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।
Related Posts '
08 MAY
अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान संकल्प पूरा
अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान...
03 MAY
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता : कैलाश सनोलिया
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता :...
02 MAY
डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का सफल आयोजन
Screenshot डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का...
01 MAY
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला...

