ए आई एम रनिंग ग्रुप के 17 रनर का मास्टर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रातियोगिता में चयन

देवास। ए आई एम देवास रनिंग ग्रुप के 17 रनर का 42वीं मास्टर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रातियोगिता के लिये चयन हुआ है। एथलेटिक्स कोच जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि रविवार स्पेशल में मास्टर एथलेटिक्स द्वारा 42वी जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रातियोगिता में जिले के 35 वर्ष से लेकर 95 वर्ष तक के नौजवान खिलाडिय़ों की प्रातियोगिता का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर में किया गया था। जिसमे एआईएम रनिंग ग्रुप के रनर मीना राव, श्रीजा अग्रवाल, शीतल वर्मा, सीमा गिरी, अजय दयमा, सुरेन्द्र शुक्ला, रवि अग्रवाल, अश्विन पेंगनिस, संदीप वर्मा, अमित ओझा, राम निवास बैरागी, छगनलाल परमार, विकरान्त जोशी, डॉ. महेन्द्र सिंग, डॉ. बालू सिंग, राबर्ट निनमा, श्रीमल कुशवाह खिलाड़ी 14 मार्च को भोपाल में 42वी मास्टर  राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रातियोगिता में ये खिलाड़ी भाग लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि खेल जगत के खेल गुरू राधेश्याम सोलंकी, विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते, अनिल श्रीवास्तव, हेमेंद्र निगम, मुजीब शेख, जावेद पठान, संग्राम सांठे, सलीम शेख सर, राजीव कोठिया, राजीव श्रीवास्तव, यूनुस खान, विनय नायर, अनुपम टोप्पो आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों को मेडल पहना कर सम्मानित किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay