अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक क्षेत्र में उन्‍न्‍यन के लिए श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्‍टेडियम देवास में आयोजित हुआ कार्यक्रम

देवास, 08 मार्च 2021/ कलेक्‍टर चंद्रमौली शुक्‍ला के मार्गदर्शन में 08 मार्च 2021 ‘’अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस’’ पर महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक प्रत्‍येक क्षेत्र में उन्‍न्‍यन हेतु श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्‍टेडियम देवास में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले में 08 मार्च से 10 मार्च के बीच तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 08 मार्च को जिला, खण्‍ड एवं ग्राम पंचायत स्‍तर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला स्‍तर पर महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु सांस्‍कृतिक कार्यक्रम, खेल गतिविधियों जिसमें नींबू रेस, चेयर रेस, रस्‍सी कूद आदि विभिन्‍न कला उन्‍मुखी प्रतिस्‍पधारियों जिसमें महिला सशक्तिकरण थीम पर आधारित पेंटिंग, मेहंदी रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर उत्‍साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम में लगभग 300 महिलायें व बालिकायें सम्मिलित हुए।

          कार्यक्रम अंतर्गत शिक्षा, खेल, कला संस्‍कृति समाजसेवा आदि से विभिन्‍न क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍ट कार्य एवं योगदान देने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को चिन्हित कर ‘’बेटी बचाओ बेटी पढाओ’’ योजना के ब्रांड एम्‍बेसडर के रूप में चिन्‍हांकित कर, पुरस्‍कार एवं प्रमाणपत्र वितरित कर सम्‍मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित विविध प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्‍थान पर रही महिलाओं एवं बालिकाओं को भी पुरूस्‍कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

          कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा सरस्‍वती पूजन किया गया। श्रीमती सौदामिनी शिवहरे द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्‍य एवं रूपरेखा के संबंध में विस्‍तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि महिला शक्ति का हमारे जीवन में क्‍या महत्‍व है तथा महिला को समाज में यथोचित एवं बराबरी का अधिकारी दिलाये जाने हेतु घर परिवार समाज प्रत्‍येक स्‍तर पर सतत् प्रयास किये जाना अपेक्षित है। जिसमें पुरूषों का भी महत्‍वपूर्ण योगदान है।

          ब्‍लाक एवं ग्राम स्‍तर पर भी सम्‍पूर्ण क्षेत्रों में विशेष महिला सभाओं का आयोजन, साइकल रै‍लियों का आयोजन, किशोरी बालिकाओं हेतु परिचर्चा आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया।

          इसी क्रम में तीन दिवसीय कार्यक्रमों में 09 मार्च को महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सार्वजनिक स्‍थलों को अधिक सुरक्षित व भयमुक्‍त बनाने हेतु सेफसिटी कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्‍न विभागों के समन्‍वय से शहर के चिन्हित होट स्‍पोट पर सेफ्टी वॉक, सेफ्टी ऑडिट एवं संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।

          कार्यक्रम के अंतिम दिवस अर्थात 10 मार्च को जिले में गठित एवं कार्यरत विभिन्‍न महिला स्‍व सहायता समूहों के माध्‍यम से निर्मित किए जा रहे उत्‍पादों को समुचित बाजार उपलब्‍ध कराने हेतु हुनर हाट का आयोजन जिला स्‍तर पर एनआरएलएम, एनयूएलएम एवं महिला स्‍व सहायता समूहों के सहायोग से किया जायेगा। कार्यक्रम में सहायक संचालक जगदीश चन्‍द्र वर्मा, सहायक संचालक सौदामिनी शिवहरे, सहायक संचालक लवनीत कोरी, सदस्‍य बाल कल्‍याण समिति मनीषा बाफना, सदस्‍य किशोर न्‍याय बोर्ड रूचिता तिवारी, परियोजना अधिकारी प्रियंका जायसवाल, प्रशासक गीता ठाकुर सहित अन्‍य अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश नागर ने किया एवं आभार पर्यवेक्ष्‍ाक श्रीमती रूकैया काजी ने माना।                                                       

Post Author: Vijendra Upadhyay