विजेंद्र उपाध्याय
dewastimes.com
—————————————-
देवास नगर निगम एक बार स्वच्छता मे 58 वे स्थान पर आ गया है, लेकिन अब शायद इन्होंने यह लक्ष्य बना लिया है की देवास नगर निगम को 158 पर लाना है।
स्वच्छता अभियान जब जोरो पर चल रहा था, तब हर वार्ड मे सफाई को लेकर सभी कर्मचारी उत्साहित रहे, ओर समय- समय पर साफ सफाई ओर कचरे को ले जाने की अहम भूमिका भी निभाई।
लेकिन कुछ दिनों से हर वार्ड मे कचरे ओर साफ सफाई को लेकर कई समस्याए आ रही है। उसी मे से एक वार्ड 10 के चाणक्य पूरी की भी शिकायत है जो पिछले 3 माह से निरन्तर आ रही है।
यहाँ के रह वासियो के अनुसार कचरा गाड़ी कचरा लेने हफ्ते मे 1 या 2 बार आ रही है, वही उसका कुछ समय भी निश्चित भी नही है। नोकरी पेशा लोग सुबह 9 बजे तक अपना घर छोड़ देते है। उन्हें हमेशा ही कचरा डालने मे परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वही कुछ लोग तो अपना -अपना कचरा 3 दिनों तक स्टोर करके रखते है ओर फिर कचरा गाड़ी नही आती तो, वह यहां सूखे पड़े कुएं मे डालते है। उनके अनुसार वो कचरा अपने अपने घरो मे कितना स्टोर कर रखे।
अब नगर निगम यदि उस कचरे को समय पर ले जाने मे सक्षम हो जाये, तो पानी का कुंआ भी गंदा होने से बचे, ओर वही नगर निगम चाहे तो उस कुए को साफ करके पानी के स्त्रोत मे तब्दील कर सकती है।
लेकिन इन सब चीजो पर ना ही नगर निगम अधिकारी ओर ना ही कर्मचारियों का ध्यान है। वही सीवरेज के कारण जो रोडो की दुर्दशा है उसे बच्चा बच्चा जानता है। ऐसे मे हमारे देवास शहर की क्या स्थिति होगी वह चिंतनीय है।