देवास/ उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियो एवं कृषक, उद्यमियो हेतु चार दिवसीय (सेडमैप वेबिनार) खाद्य प्रसंस्करण आधारित लद्यु उद्योग स्थापना हेतु आनलाईन प्रषिक्षण का आयोजन दिनाॅंक 17 जून 2021 से प्रारंभ किया जा रहा है । इसमे विषय विशेषज्ञो द्वारा आन लाईन घर बैठे युवक युवतियो एवं कृषक, उद्यमियो को अपने मोबाईल लेपटाप या कम्प्युटर पर प्रशिक्षित किया जावेगा । आनलाईन प्रशिक्षण मे भाग लेकर युवा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में स्थनीय मांग व उपलब्ध संसाधनों का विष्लेषण कर स्वयं के लिये उपयुक्त उद्योग व्यवसाय का चयन कर सकते हैं।
कार्यक्रम का उद्देष्य सम्बंधित विषय मे स्वयं का उद्योग व्यापार स्थापित करने के इ्रच्छुक युवाओं को सम्पूर्ण मार्गदर्शन प्रदान कर आत्म निर्भर भारत और लोकल फोर वोकल की ओर एक कदम बढाना है। कार्यक्रम मे खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं व संचालित अनुदान प्राप्त योजनाओं, मालवा व निमाड क्षेत्र के लिये उपयुक्त ईकाईयां एवं मषीनरी कच्चामाल की जानकारी दी जाएगी। साथ ही एगमार्क ,एफपीओ एफएसएसएआई लाईसेंस प्रक्रिया से भी परिचित कराया जाएगा।
प्रशिक्षण मे भाग लेने के लिये निर्धारित शैक्षणिक योग्यता न्युनतम 5वी उत्तीर्ण ,आयु सीमा 18 वर्ष से कम नही होना चाहिये । प्रशिक्षण हेतु 50 स्थान निश्चित है। विस्तृत जानकारी, आवेदन प्राप्ति एवं जमा करने हेतु उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) के जिला समन्वयक सुश्री नीता पंत से मोबाईल व वाट्सएप नम्बर 8839473425 पर सम्पर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षणार्थी का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जावेगा ।

