टेकरी पर प्रसादालय शुरु होने पर अधिकारियों का सम्मान

देवास। लंबे अरसे से चामुण्डा टेकरी के नीचे स्थापित किया गया अन्न क्षेत्र बंद था, जिसे चालू करने के लिए टेकरी ग्रुप सहित अन्य संस्थाओं द्वारा जिलाधीश से मांग की जाती रही। इसी को देखते हुए गत दिवस चामुण्डा टेकरी के ऊपर जैन मंदिर के सामने तल घर में प्रसादालय प्रारंभ किया गया, जहां पर चामुण्डा टेकरी पर आने वाले भक्तों के लिए मात्र 10 रुपये में शुद्ध सात्विक भोजन प्रसादी की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। साथ ही मां को चढ़ाए जाने वाले भोग के लिए देशी घी के लड्डू का भी स्टाल टेकरी पर लगाया गया है। इन दोनों व्यवस्थाओं से मां के भक्तों में अपार हर्ष है।

प्रसादालय प्रारंभ करने पर टेकरी ग्रुप द्वारा कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात टेकरी ग्रुप के साथ अधिकारियों ने प्रसादालय में भोजन प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर टेकरी ग्रुप के अनिलराजसिंह सिकरवार, संजय हेतावल, अरविंद महाजन, विजेंद्र उपाध्याय, दिनेश भूतड़ा, अमिताभ शुक्ला, कमलेश पाठक, सुभाष जायसवाल, सतीश गुप्ता, शिवप्रसाद माहेश्वरी, शैलेंद्र वैद्य, महेश सोलंकी, अजय खिंची, शंभू चौहान, भूपेंद्र व्यास आदि उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay