देवास, 31 जुलाई 2021/ जारी मानसून सत्र में दिनांक 31 जुलाई 2021 की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 439.42 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 428, टोंकखुर्द में 299, सोनकच्छ में 513, हाटपीपल्या में 661, बागली में 385, उदयनगर में 358.80, कन्नौद में 443, सतवास में 275 तथा खातेगांव में 592 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
जिले में पिछले 24 घंटों में 02.22 मिमी औसत वर्षा दर्ज
जिले में पिछले 24 घंटों में 02.22 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। जिसमे देवास में 03, बागली में 07, उदय नगर में 05, कन्नौद में 01, सतवास में 04 तथा शेष केन्द्रों पर शून्य मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
पिछले वर्ष अब तक 494.95 मिमी औसत वर्षा दर्ज
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 494.95 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। देवास में 274 मिमी, टोंकखुर्द में 393 मिमी, सोनकच्छ में 721 मिमी, हाटपीपल्या में 523 मिमी, बागली में 474 मिमी, उदयनगर में 517.60, कन्नौद में 417, सतवास में 320 तथा खातेगांव में 815 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।