आयुष्मान भारत ‘’निरामयम’’ योजना से सावित्राबाई को मिला निःशुल्क इलाज

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को दे रही है धन्यवाद

————–

     देवास, 04 अगस्‍त 2021/ शासन की आयुष्मान भारत योजना आज गरीब असहाय लोगों के लिए संजीवनी का काम कर रही है। आयुष्मान भारत ‘’निरामयम’’ योजना का उद्देश्य गरीब एवं असहाय परिवारों को रूपयों के आभाव में अच्छे प्रायवेट अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण इलाज समय पर उपलब्ध कराना है। आयुष्मान कार्ड धारक परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रूपये तक का मुफ्त ईलाज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।     

ऐसी ही जिले के लाभार्थी देवास जिले के इलियास खेडी की सावत्राबाई है। जिनका आयुष्मान भारत योजना में नि:शुल्क उपचार हुआ। वे बताती हैं कि पिछले काफी समय से सीने में दर्द है किन्तु उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण अपना ईलाज किसी अच्छे हॉस्पिटल में नहीं करा पा रहे थे। प्राईवेट अस्‍पताल में बताने पर ऑपरेशन के लिए एक से डेढ़ लाख रूपये का खर्चा बता रहे थे। मुझे आयुष्मान योजना की जानकारी प्राप्त हुई। मैने आवश्यक दस्तावेज जमा आयुष्मान भारत निरामयम योजना अंतर्गत कार्ड बनवाया। जिसके माध्यम से मेने भोपाल में जाकर अपना उपचार कराया। जहाँ मेरा नि:शुल्क उपचार हुआ। वे बताती है कि अब वह पूर्णत: स्वस्‍थ हैं। आयुष्मान भारत  ‘’निरामयम’’ योजना में शासन से मिली मदद के लिए वे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देती हैं।              

Post Author: Vijendra Upadhyay