ऑनलाईन रियलिटी शो में नन्हे बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां, हुए पुरस्कृत

देवास। नन्हे बच्चों में छिपी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से ऑनलाइन रियलिटी शो का आयोजन किया गया, जिसमें विनर डांस क्लास के बच्चों ने भाग लिया। ऑनर कुमारी श्रद्धा ने बताया कि इस शो में बेस्ट डांसर में नन्हे बच्चों ने अपना जलवा दिखाते हुए आकर्षक प्रस्तुतियां दी। इस प्रतियोगिता में काव्या गायकवाड़ ने प्रथम स्थान और शौर्य देव ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर देवास के बेस्ट डांसर का खिताब हासिल किया।

इसी प्रकार विनर डांस क्लास के प्रतिभावान बच्चे डेज़ी राठौड़, अशिका चौधरी, काव्या पाचुनकर, शिवी चौहान, शमिका मगरे, सानवी चौधरी, ज्योति ठाकुर आदि ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां दी और फाइनल राउंड में पहुंचे। सभी को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। 

Post Author: Vijendra Upadhyay