पूरे प्रदेश में टीकाकरण के प्रथम डोज में देवास निगम सीमा क्षेत्र प्रथम स्थान पर


देवास। कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षा हेतु वैक्सीनेशन का कार्य नगर निगम सीमा क्षेत्र में शत-प्रतिशत कलेक्टर व निगम प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया। आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया कि संपूर्ण प्रदेश में देवास नगर निगम सीमा क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को प्रथम डोज का टीकाकरण 100 प्रतिशत किया गया है।

आयुक्त ने बताया कि इस उपलब्धी में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, जनप्रतिनिधि, शहर की सभी सामाजिक संस्थाएं, समस्त मीडिया सहित आम नागरिकों का सराहनीय योगदान रहा। आयुक्त ने इस उपलब्धी पर सभी के मिले योगदान पर आभार व्यक्त किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay