सेवा भारती द्वारा कोविड रिस्पॉन्स टीम का प्रशिक्षण

देवास। सरस्वती शिशु मंदिर विजयनगर में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए सेवा भारती द्वारा जिला स्तर पर आरोग्य मित्र प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षण कोविड रिस्पॉन्स की जिला टीम द्वारा दिया गया। पूर्व में यह टीम प्रांत स्तरीय कोविड रिस्पॉन्स कार्यशाला इंदौर में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी है। इसके साथ ही इस कार्यशाला में जिले के अनुभव डॉ. सुरेश ठाकुर देवास, डॉ. कृपाल सिंह पंवार टोंककला एवं डॉ. अरविंद पौराणिक भौंरासा का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अलग-अलग सत्रों में कोरोना की सामान्य जानकारी, लक्षण, तापमान एवं ऑक्सीजन स्तर देखना, मरीज को उल्टा पेट के बल लेटने के फायदे, होम आइसोलेशन, टीकाकरण, भाप, मास्क, हाथ धोना एवं सैनिटाइजेशन की जानकारी दी। महिला स्वास्थ्य संबंधित जानकारी व माताओं की भूमिका, घरेलू उपचार एवं औषधियों की जानकारी, व्यायाम, योगासन आगामी योजना व प्रश्नकाल आदि सम्मिलित किए गए। जिला सेवा प्रमुख शिव प्रकाश व्यास ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी।

उक्त प्रशिक्षण प्रशिक्षण में कोविड रिस्पांस टीम के जिला संयोजक डॉ. अश्विन दुबे, संघ के विभाग कार्यवाह अजय गुप्ता, जिला सह संचालक सतीश मुकाती, जिला कार्यवाह सतीश शर्मा उपस्थित थे। आगामी योजना में यह प्रशिक्षण कार्यशाला प्रत्येक खण्ड स्तर व नगर स्तर पर आयोजित करने का तय हुआ। प्रत्येक 5 हजार की जनसंख्या पर 1 आरोग्य मित्र टोली रहे व सभी स्तर के प्रशिक्षण 20 अगस्त के पूर्व सम्पन्न करने का निर्णय हुआ। प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल संचालन कोविड रिस्पॉन्स टीम की महिला सदस्य एडवोकेट मिथलेश सोनी ने किया। 

Post Author: Vijendra Upadhyay