देवास/ कल देर रात अत्यधिक मात्रा में पड़ रही ठंड को देखते हुए देवास प्रशासन ने जगह-जगह अलाव जलाए जालाये, साथ ही मुख्य स्थानों एवं बस स्टैंड, उज्जैन रोड इटावा बस स्टैंड पर ठंड से बचाव हेतु अलाव की लकड़ियां नगर निगम के द्वारा डाली गई, जिससे अलाव जलाकर राहगीर ठंड से बचाव कर सके। नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान एसपी डॉक्टर शिव दयाल सिंह के द्वारा मुख्य चौराहे बस स्टैंड एवं अन्य स्थानों पर अलाव की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही मुख्य बस स्टैंड एवं इटावा उज्जैन रोड बस स्टैंड एवं आश्रय स्थल पर भी जाकर देखा गया, वहां रुके हुए राहगीरों को कंबल वितरण किए गए। चौराहे पर रुके हुए लोगों के साथ ठंड से बचाव हेतु जला रहे अलाव पर ताप लेते हुए लोगों से चर्चा भी की। साथ ही बस स्टैंड के प्रतिष्ठानों को कोरोना के बचाव के लिए मास्क लगाकर ही अपना कार्य संपादित करने हेतु कहा गया।
Related Posts '
11 NOV
अमलतास वृद्धाश्रम में उत्साह और अपनापन के साथ मनाई गई दीपावली
अमलतास वृद्धाश्रम में उत्साह और अपनापन के साथ मनाई...
07 NOV
देवास, टोंकखुर्द, सतवास एवं हाटपीपल्या में 15 प्रतिष्ठानों की जांच
देवास, टोंकखुर्द, सतवास एवं हाटपीपल्या में 15...
06 NOV
सेन थॉम एकेडमी में उत्साह एवं पर्यावरण जागरूकता के साथ दीपावली उत्सव का आयोजन
सेन थॉम एकेडमी में उत्साह एवं पर्यावरण जागरूकता के...
05 NOV
अमलतास को विश्वस्तरीय कैंसर उपचार एवं अनुसंधान संस्थान के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं – प्रो. डॉ. दविंदर कुमार
अमलतास को विश्वस्तरीय कैंसर उपचार एवं अनुसंधान...
05 NOV
सेनथॉम पब्लिक स्कूल में पाँचवाँ वार्षिकोत्सव – स्पेक्ट्रा 2026 हर्षोल्लास के साथ संपन्न
सेनथॉम पब्लिक स्कूल में पाँचवाँ वार्षिकोत्सव -...

