देवास। सेन युवा संगठन के तत्वाधान में मालवी सेन समाज धर्मशाला में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न सम्पन्न हुआ। सेन युवा संगठन जिलाध्यक्ष जितु चौहान ने बताया सर्व प्रथम सन्त शिरोमणि सेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात शिविर का शुभारंभ हुआ। जिससे अमलतास अस्पताल से आये अनुभवी डॉक्टरों ने आखों का मोतियाबिंद, ह्रदय रोग, किडनी रोग, मस्तिष्क रोग, पेट के समस्त रोग, पथरी रोग, हर्निया रोग, बच्चो एवं महिलाओं से सम्बन्धी रोग का इलाज कर बीपी, शुगर आदि बीमारियों का परीक्षण किया। शिविर का 150 से अधिक लोगो ने लाभ लिया।
शिविर में मुख्य रूप से नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, पूर्व मंत्री स्वामी योगेंद्र भारती, ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक चौहान, अशोक वर्मा, नगर अध्यक्ष महेश बोड़ाने, प्रेस क्लब सचिव और एडवोकेट चेतन राठौर, अरुण परमार, डॉ. धीरज वर्मा, नितेश सेन, नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा, राजेंद्र राठौर, दिलीप राठौर, रामेश्वर नागेश, डॉ गौरीशंकर वर्मा, रामेश्वर राठौर, जितु राठौर, कमलेश श्रीवास, धर्मेन्द्र रेनिवाल, दिपक परमार, मनोज सेन, अनिल वर्मा, जगदीश गोयल, धीरज सेन, सन्तोष वर्मा, नीलेश श्रीवास, हरीश श्रीवास, प्रवीण वर्मा, अनिल वर्मा, अभिषेक वर्मा, मनोज वर्मा, आशीष वर्मा, राहुल वर्मा, अजय वर्मा आदि उपस्थित थे।

