देवास/ सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी में प्री-प्रायमरी व प्रायमरी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिये डेंटल चेकअप केंप लगाया गया। इस केंप में छात्र-छात्राओं को दांतों की भिन्न-भिन्न बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई व अनके दांत चेक किये गये व उचित परामर्श दिया गया।
यह डेंटल चेकअप केंप तथास्तु सुपरस्पेशलिटी डेंटल क्लिनिक और तथास्तु ग्रुप के सहयोग से लगाया गया जिसमें क्लिनिक की डायरेक्टर डॉ. करिश्मा प्रधान देवेन्द्र उपस्थित थी व डॉ. साक्षी वर्मा, काजल चौहान व पंकज चंद्रावत ने इस केंप का संचालन किया।

