होम्योपैथी चिकित्सा के जनक डॉ. सैमुअल का मनाया जन्मदिवस

देवास। अमलतास में होम्योपैथी चिकित्सा के जनक डॉक्टर सैमुअल हनीमैन जी का जन्म दिवस 10 अप्रैल 2022 को अमलतास इंस्टिट्यूट ऑफ़ होम्योपैथी एवं हॉस्पिटल में मनाया गया।
इस अवसर पर इंडेक्स चेयरमैन एवं अमलतास ग्रुप के संस्थापक सुरेश सिंह भदोरिया ने बताया कि महात्मा हनीमैन के जन्मदिवस पर 3 दिन तक निशुल्क होम्योपैथी कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
अमलतास होम्योपैथी कॉलेज के प्राचार्य डॉ योगेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि महात्मा हनीमैन का जन्म 10 अप्रैल 1755 को जर्मनी में हुआ था एवं होम्योपैथी विश्व में मॉडर्न पैथी के बाद सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली दवाई है।
इस अवसर पर अमलतास कॉलेज के डीन डॉ शरदचंद्र वानखेड़े, अमलतास अस्पताल के सी.ओ.ओ जगत रावत एवं होम्योपैथिक चिकित्सक उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay