देवास के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक अर्जित किया

– देवास जिला सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन एवं प्रगति एथेलेटिक्स क्लब की खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक अर्जित किया
देवास। देवास जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के सचिव राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि चंडीगढ़ में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्ट बॉल चैंपियनशिप मे प्रगति एथलेटिक क्लब की दीपा बिल्वे, दीपा तिवारी, पूजा सिंह ने मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया। इनकी उपलब्धि पर देवास जिला एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मदनलाल कहार, मनोज राजानी, मनीष सोलंकी, जिला खेल अधिकारी हेमंत सुबीर, अनिल श्रीवास्तव, चंद्रपाल सोलंकी, योगेश द्विवेदी, बास्केटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी रईस शेख, जसवंत डागौरा, विजेंद्र राणा एवं प्रशिक्षक रागिनी चौहान आदि ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post Author: Vijendra Upadhyay