जिला सब जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप हुआ आयोजन, 6 से 16 वर्ष के बालक/बालिकाओं ने लिया हिस्सा

देवास। जिला सब जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप गुरूवार को सम्पन्न हुई। कोच सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में शाम 4.30बजे 60 मीटर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन हुआ। जिसमें 6 वर्ष, 10 वर्ष, 12 बर्ष, 14 वर्ष तक के बालक/बालिकाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी रिया, रिचा, देवांशा, अर्थव, आदर्श, विश्वास, अयान, कृष्णा, शोर्य, खुशबू, हिमांशु, चिराग, गुंजन, वीर, अनिका, आयुष, लवकुश, गोरी को मेडल देकर सम्मानित किया गया। सभी खिलाडिय़ों के माता-पिता को श्रेय जाता है जो अपने बच्चो को खेल के प्रति जागरूक कर रहै है।
मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी हेमन्त सुधिर सर एवं देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव अनिल श्रीवास्तव एवं खेल विभाग से धर्मेद्र सर, चामुण्डा क्रिकेट क्लब से कुमेर सिंग वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में हिन्द फौज के सैनिकों ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर सीनियर सैनिक, राधा शुक्ला, रानू राजपूत, सैनिक तनू, मोनिका, मयंक, निरंजन, रोहित, सलोनी, रूपाली, मीनाक्षी, परी, पूनम सहित सैनिक उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay