– कम समय में भाजपा में बनाई अपनी अलग पहचान
देवास। नगरीय चुनाव को लेकर देवास में दावेदारों ने महापौर उम्मीदवार के लिए दौड़ भाग शुरू कर दी। इस दौड़ में आज कई दावेदारों ने अपने आवेदन दिए। राजनीती में कम समय में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मोनिका शर्मा ने भी देवास नगर निगम महापौर के पद हेतु भाजपा से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। मोनिका शर्मा शहर के विभिन्न वार्डों से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं के त्रिशक्ति महिला संगठन की अध्यक्ष व भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी है।
बताया जाता है की मोनिका शर्मा की कार्यशैली से देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार भी काफी प्रभावित है। भाजपा संगठन को अपना आवेदन सौंपने वाली मोनिका शर्मा ने एम.टेक. किया है। 16 वर्ष तक विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में अपनी सेवाएं देने के साथ ही महिलाओं की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए त्रिशक्ति महिला संगठन के माध्यम से कार्य कर रही हैं। रविवार को मोनिका शर्मा ने अपना आवेदन भाजपा संगठन को सौंपा। इसी के साथ महापौर पद के लिए दावेदारी में एक नाम और जुड़ गया है। अब तक महापौर पद के लिए करीब एक दर्जन से अधिक नाम भाजपा संगठन के पास पहुंच चुके हैं।

