देवास। द हिमालय एकेडमी विश्रामबाग, राधागंज, देवास में समर केम्प का समापन समारोह पूर्वक किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महेश पटेल, आबकारी उपनिरीक्षक इन्दौर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेशचन्द्र मोदी ने की।
महेश पटेल ने सीखी गई विधाओं के प्रदर्शन को देखकर विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। श्री पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि विद्यार्थी अपने वर्तमान क्षणिक सुख को त्यागकर कठिन परिश्रम करते हैं तो उन्हें भविष्य में दीर्घकालीन स्थाई सफलता प्राप्त होगी। समारोह में कराते, चित्रकला, शास्त्रीय नृत्य, इंग्लिश ड्रामा, आदि कलाओं का प्रदर्शन किया गया। सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गए।

