बैंक नोट प्रेस देवास में विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

देवास। बैंक नोट प्रैस देवास में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत बीएनपी परिसर मे 500 पौधें बीएनपी स्टाफ और रहवासियों द्वारा लगाए साथ ही पर्यावरण के संरक्षण के लिए संकल्प लिया गया। बैंक नोट प्रेस देवास के जनसंपर्क अधिकारी संजय भावसार ने बताया कि शहर की सर्वाधिक हरीतिमा से युक्त परिसर बीएनपी में हरीतिमा की जीवंत परंपरा का निर्वहन करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया।

आयोजन के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक अशोक कुमार अरोरा ने उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष की थीम है ओनली वन अर्थ यानि केवल एक पृथ्वी ग्रह ही प्रकृति के संरक्षण के लिए रह गया जिसके साथ समन्वय कर उसका रक्षण करने का हमारा मुख्य दायित्व है और हम सबकी दैनिक रूप से जिम्मेदारी है कि हमारे द्वारा आरोपित पौधों का हम संरक्षण कर इस दिवस को सार्थक करें। कार्यक्रम में के. औ. सु. बल के समादेष्टा शिवरतन मीणा , दिगंता कुमार डेका अपर महाप्रबंधक , सुनील कुमार यादव संयुक्त महाप्रबंधक, विवेक सिंह उपमहाप्रबंधक, परीक्षित जोशी उपमहाप्रबंधक, हिमांशु शुक्ल प्रबंधक, समस्त कार्यपालकगण, कार्यसमिति सदस्य एवं समस्त यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post Author: Vijendra Upadhyay