देवास। भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में विरोध के स्वर उठ गए। टिकिट को लेकर कई वार्डो में कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है। कई वार्डो में निर्देलीय उम्मीदवार बन कर भाजपा कार्यकर्ता उतर गए है।
देवास में एक कार्यकर्ता ने अपना आक्रोश जाहिर करते हुए खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। भाजपा कार्यकर्ता का नाम भोजराज सिंह जादौन हैं, जो खुद को टिकट नहीं मिलने और अपने वार्ड में बहारी प्रत्याशी को टिकट दिए जाने से नाराज है। भोजराज का आरोप है कि जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री ने टिकट बेचा है।
दरअसल देवास का वार्ड क्रमांक 25 अनारक्षित हैं और यहां पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी को टिकट दिया गया है। इस बात से नाराज स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भोजराज सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल और जिला महामंत्री राजेश यादव से मिलने भाजपा कार्यालय पहुंचा. लेकिन जिलाध्यक्ष के नहीं आने पर उन्होंने अचानक खुद पर केरोसिन डाल लिया और आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस दौरान पास खड़े युवाओं ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया।
भोजराज सिंह ने कहा कि हमारे वार्ड में पिछड़ा वर्ग के बहारी प्रत्याशी को टिकट दिया गया है। जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री ने टिकट बेचा है। इसलिए उनका दूसरे वार्डो में भी विरोध किया जा रहा हैं।

