– श्रीमंत विक्रमसिंह पवार ने किया माता रानी का पूजन
– भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
देवास। माँ चामुण्डा प्रकट उत्सव एवं चण्डी महायज्ञ का पूर्णाहूति के साथ समापन हुआ। यज्ञ समिति के बसंत नाथ पुजारी ने बताया कि चामुण्डा टेकरी पर 20 जून से चल रहे माँ चामुण्डा प्रकटोत्सव एवं चण्डी महायज्ञ का 26 जून को अभिजीत मुहूर्त में यज्ञाचार्य यज्ञाचार्य आचार्य सुभाष रावल कवड़ी वाले ने पूर्णाहूति करवाई गई। इस अवसर पर श्रीमंत विक्रमसिंंह पवार माँ चामुण्डा का पूजन अर्चन कर पूर्णाहूति में सम्मिलित हुए। हवन में पुुजारीगणों एवं श्रद्धालुओं ने भी आहूतियां प्रदान की। पूर्णाहूति पश्चात परिक्रमा मार्ग पर कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरूषों ने हिस्सा लिया।
परिक्रमा पश्चात जन सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया हजारों भक्तों ने भंडारे में महाप्रसादी ग्रहण की। भंडारा देर रात्रि तक चलता रहा। आयोजन में मुकेश नाथ पुजारी, अशोक नाथ पुजारी, सुरेशनाथ पुजारी, संतोष नाथ पुजारी, अभिमन्यु पुजारी, मनोज पुजारी, रितेश पुजारी, लालूनाथ पुजारी, परेश रामी , रोहित नाथ पुजारी, पिकु नाथ पुजारी, सामाजिक एवं धार्मिक समितियों के साथ देव स्थान प्रबंध समिति, निगम प्रशासन, पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।