भोपाल रोड स्थित सेन थॉम एकेडमी में केरल राज्य का महापर्व ओणम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में फूलों की रंगोली के बीच दीप प्रज्वलित कर विद्यार्थियों ने सबकी खुशहाली और प्रगति की प्रार्थना की। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने केरल की संस्कृति के पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। राजा महाबलि के रूप में आरोन साजन मैथ्यू ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के अध्यक्ष सुनील थॉमस एवं डायरेक्टर श्रीमती हैंसी थॉमस ने विद्यालय परिवार को ओणम पर्व की शुभकामनाएंँ देते हुए अपने संदेश में कहा कि ओणम राजा महा बलि की आराधना का दिन है। यह पर्व समाज में प्रेम तथा भाईचारे का संदेश देकर देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा परमार एवं इंसिया बोहरा द्वारा किया गया।
Related Posts '
18 JUN
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी 30...
15 JUN
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया इंफ्लून्सर्स का समागम
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया...
15 JUN
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार 7...
14 JUN
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई शुरुआत
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई...
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...

